अमिताभ बच्चन ने शेयर की पांव की फ्रैक्चर्ड अंगुली की तस्वीरें, कहा- इससे बहुत दर्द हो रहा है
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर पांव की फ्रैक्चर्ड अंगुली की कई तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की शूटिंग के दौरान इसे मोज़े जैसे दिखने वाले जूतों से छिपा रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि इस चोट से उन्हें बहुत दर्द हो रहा है।