ऐक्टर अमिताभ बच्चन से फेसबुक पर एक यूज़र ने पूछा, "आपको पान मसाले का विज्ञापन करने की ज़रुरत क्यों पड़ी?" इस पर ऐक्टर ने कहा, "मान्यवर, क्षमाप्रार्थी हूं। किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं...हां, विज्ञापन करने से मुझे भी धनराशि मिलती है।"