अमेरिका के मेम्फिस में कई जगह पर हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; फेसबुक पर लाइव आया हमलावर

पुलिस के मुताबिक, ईज़ेकिएल केली नामक 19-वर्षीय बंदूकधारी संदिग्ध हमलावर ने अमेरिका के मेम्फिस शहर में कई जगह पर गोलीबारी की और इस दौरान फेसबुक पर लाइव आया। पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने केली को उसकी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गिरफ्तार किया था।