तेज़ हवाओं के कारण अमेरिका में झील के तट पर बनीं 'अजीब आकृतियां'; तस्वीरें आईं सामने

अमेरिका में मिशिगन झील के तट पर तेज़ हवाओं के कारण 'अजीब आकृतियां' बनने की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह अजीब आकृतियां तब बनीं जब तेज़ हवा ने तट पर जमी हुई रेत को नष्ट कर दिया और ये आकृतियां कुछ ही दिन तक रहती हैं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "ये चेस के प्यादे लग रहे।"