कॉमेडियन व ऐक्टर वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने पसंदीदा गाने 'नॉकिंग ऑन हेवंस डोर' (गन्स एंड रोज़ेज़) को लेकर कहा है, "मैं अमेरिका में पढ़ाई के दौरान...हार्वर्ड स्क्वायर के बाहर यह गाना गाता था।" बकौल दास, "यह गाना गाने से मुझे जितने डॉलर मिलते थे...उनसे मैं बस का किराया देता था और खाना खरीदता था।"