अमेरिकी अभिनेत्री ने पुतिन के लिए गाई 'इफ आई वॉज़ यॉर मदर' कविता; हुईं ट्रोल
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक कविता पढ़ने को लेकर अभिनेत्री अन्नालिन मैककॉर्ड ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने 'इफ आई वॉज़ यॉर मदर' कविता गाई जिसके बोल थे 'अगर मैं तुम्हारी मां होती तो तुम्हें इतना प्यार करती कि...दुनिया खुशहाल होती'। एक यूज़र ने लिखा, "हस्तियां...ट्विटर पर ऑडिशन टेप क्यों पोस्ट करती हैं।"