अमेरिकी अभिनेत्री मेगन हिल्टी की बहन लॉरेन हिल्टी, उनके बहनोई रॉस मिकल व भांजी रेमी और 7 अन्य लोगों की म्यूटिनी बे (सिएटल) में एक सी-प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई है। टीएमज़ेड के अनुसार, इस घटना के वक्त लॉरेन गर्भवती थीं। पानी से एक शव बरामद हुआ है और फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।