अमेरिकी कॉमेडी टीवी शो 'चीयर्स' फेम अभिनेत्री क्रिस्टी ऐली का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार के मुताबिक, अभिनेत्री को हाल ही में कैंसर का पता चला था। ऐली ने 1989 की कॉमेडी फिल्म 'लुक हू इज़ टॉकिंग' से करियर की शुरुआत की थी। गौरतलब है, ऐली अगले माह 72 साल की होने वाली थीं।