अमेरिकी गायिका को म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग के दौरान सांप ने चेहरे पर काटा; वीडियो सामने आया
21-वर्षीय अमेरिकी गायिका मेटा ने एक म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग के दौरान उन्हें सांप के काटने का क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में फर्श पर लेटीं मेटा के ऊपर सांप दिख रहा है। जैसे ही उनके ऊपर दूसरा सांप रखा जाता है, पहला सांप उनके चेहरे पर काट लेता है जिसके बाद वह उसे झटककर हटा देती हैं।