अमेरिकी रैपर फैट जो (52) ने उनके 90-किलोग्राम वज़न घटाने से जुड़े लेख का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है, "हम डींगें नहीं मारते लेकिन...हमेशा ऐसे ही रहना चाहता हूं।" उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इससे उनकी जान बच गई। बकौल रैपर, एक दोस्त की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद उन्हें खुद को बदलने की ज़रूरत महसूस हुई।