अयोध्या दीपोत्सव में CM योगी ने खींचा श्रीराम का रथ
अयोध्या (यूपी) में शनिवार को 10वें दीपोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए स्वयं रथ खींचकर भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूपों को रामकथा पार्क पहुंचाया। वहीं, राम-सीता समेत अन्य स्वरूप पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से उतरे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी समारोह में शामिल हुए।