अयोध्या और बद्रीनाथ में चुनावी हार के बाद बीजेपी ने जीती वैष्णो देवी सीट
लोकसभा चुनाव-2024 में अयोध्या क्षेत्र की सीट फैज़ाबाद (यूपी) और बद्रीनाथ (उत्तराखंड) के विधानसभा उप-चुनाव में हार का सामना करने वाली बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में श्री माता वैष्णो देवी सीट जीत ली है। इस सीट पर बीजेपी के बलदेव राज शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर को 1,995 मतों के अंतर से हराया है।