अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों में 11,000+ वोटों से आगे हैं BJP के चंद्रभानु पासवान

अयोध्या (यूपी) की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान रुझानों में 11,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 4 राउंड की मतगणना में पासवान को अब तक 21,600 और सपा के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 9,965 वोट मिले हैं। अजीत, फैज़ाबाद से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं।