अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर क्यों नहीं की गई उप-चुनाव की घोषणा?
चुनाव आयोग ने यूपी में खाली चल रही मिल्कीपुर विधानसभा सीट (अयोध्या) पर उप-चुनाव की घोषणा नहीं की है। चुनाव आयोग के अनुसार, हाईकोर्ट में दायर याचिका के चलते यहां उप-चुनाव नहीं होंगे। यहां से 2022 में चुनाव हारने पर पूर्व बीजेपी विधायक बाबा गोरखनाथ ने चुनाव जीतने वाले अवधेश प्रसाद (सपा) के निर्वाचन के खिलाफ याचिका दायर की थी।