अयोग्यता नोटिस के खिलाफ शिवसेना के बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवाल द्वारा भेजे गए अयोग्यता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बागी विधायकों ने शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में अजय चौधरी की नियुक्ति और झिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अस्वीकृति को भी चुनौती दी है।