अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी भव्य मंदिर होना चाहिए: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को कहा कि मथुरा (उत्तर प्रदेश) में भी एक 'भव्य मंदिर' होना चाहिए। उन्होंने कहा, "राम जन्मभूमि और काशी के जीर्णोद्धार के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से सांसद होने के नाते मैं कहूंगी वहां के मंदिर को हम और सुंदर बना सकते हैं।"