अयोध्या (उत्तर प्रदेश) की रामलीला में ऐक्ट्रेस भाग्यश्री ने 'सीता' का किरदार निभाया। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लिखा, "सिया रामचंद्र की जय। कल रात (शुक्रवार) सीता मैया के रूप में रामलीला के लिए अयोध्या में आने का सौभाग्य मिला!" उन्होंने आगे लिखा, "नवरात्रि के शुभ मुहूर्त के दौरान यहां रहना बेहद शानदार था।"