अरिजीत सिंह ने 8वीं बार जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, की किशोर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी
गायक अरिजीत सिंह ने 8वीं बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। उन्हें 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 'लापता लेडीज़' के गाने 'सजनी' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ ही अरिजीत अब दिवंगत गायक किशोर कुमार के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले गायक बन गए हैं।