inshorts

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की गुरुपर्व की तस्वीर से लगीं डेटिंग की अटकलें

एक्ट्रेस साहिबा बाली ने गुरुपर्व पर अर्जुन कपूर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैंने उनका आधा प्रसाद खा लिया।" इस पोस्ट के बाद दोनों के बीच डेटिंग की चर्चाएं तेज़ हो गईं। दोनों 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत-इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच के दौरान साथ नज़र आए थे।