ऐक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई हो गई है जिसकी तस्वीरें अंशुला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे बस इतना याद है कि मैं चारों ओर देखकर सोच रही थी कि हमेशा ऐसा ही महसूस होना चाहिए। मुंबई में हुए निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।