अर्जुन कपूर का मैनेजर बनकर शख्स कर रहा था ठगी, ऐक्टर ने पोस्ट कर दी चेतावनी

ऐक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने फॉलोअर्स से ऑनलाइन ठगी से सजग रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया, "एक संदिग्ध शख्स लोगों से संपर्क कर रहा है और खुद को मेरा मैनेजर बता रहा है। वह लोगों को मुझसे जोड़ने की बात कह रहा है, प्लीज़ ध्यान रखें कि मेरा इनसे कोई संबंध नहीं है।"