अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अगर आप लगातार प्रयास करते रहेंगे तो आपको पछतावा नहीं होगा। अगर आप हार मान लेंगे तो आपको पछतावा होगा।" गौरतलब है, हाल के महीनों में ट्रोल्स अक्सर उनकी तस्वीरों पर नेगेटिव कमेंट करते रहते हैं।