अरुण गोविल ने कहा कि रामानंद सागर के 'रामायण' में 'श्रीराम' बनने के बाद उनकी छवि इतनी मज़बूत हुई कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें अन्य किरदारों में कास्ट करने से हिचकते थे जिसने उन्हें कई वर्षों तक एक दायरे में बांधे रखा। उन्होंने कहा, "अगर मैंने तब कई फिल्में/टीवी की होतीं तो मुझे उतना नहीं मिलता जितना 'श्रीराम' ने दिया...'श्रीराम' ने जो दिया वह अनमोल है।"