अरुणाचल प्रदेश की ऐक्ट्रेस चुम दरांग पर की गई नस्लीय टिप्पणी 'यह किसे पसंद आएगी, इतना टेस्ट किसका खराब हो सकता है' को लेकर हुई कड़ी आलोचना के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "अगर किसी को मेरे बोलने से खराब लगा है तो भाई मैंने वह पार्ट हटा दिया है, मुझे नकारात्मकता नहीं चाहिए।"