अर्शदीप की मंगेतर हुईं आगबबूला, यूट्यूबर चंचलानी से लिंक करने वाली रील्स पर दी चेतावनी

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी से जोड़ने वाली वायरल रील्स पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। समरीन ने कहा कि उन्होंने 4 साल पहले आशीष के साथ काम किया था और उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा, "पॉडकास्ट में जिस लड़की का ज़िक्र था वह मैं नहीं हूं।"