inshorts

अरबाज़ खान की 23 साल छोटी पत्नी शूरा ने दिया बेटी को जन्म

ऐक्टर अरबाज़ खान की पत्नी शूरा खान ने रविवार को बेटी को जन्म दिया। शूरा को शनिवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि 2017 में अरबाज़ और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था जिसके बाद अरबाज़ ने दिसंबर 2023 में शूरा से शादी की। शूरा अरबाज़ से 23 साल छोटी हैं।