अरबाज़ मेरा दोस्त है लेकिन मैं क्रूज़ पार्टी में उसके साथ नहीं गया था: आर्यन खान

मुंबई ड्रग्स क्रूज़ मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान ने कोर्ट में कहा है कि (सह-आरोपी) अरबाज़ मर्चेंट उनके दोस्त हैं लेकिन वह उनके साथ रेव पार्टी में नहीं गए थे। आर्यन ने कहा, "मैं गेट पर पहुंचा था, मैंने अरबाज़ को देखा और मुझे इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि वह यहां आ रहा है।"