रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की गुरुवार रात दिल्ली के शांगरी-ला होटल में सगाई हुई। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस भी किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है।