अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर पिछड़ने के बाद की वापसी, चल रहे हैं आगे
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में नई दिल्ली सीट पर पिछड़ने के बाद वापसी की है और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से आगे हो गए हैं। यह सीट पिछले 3 विधानसभा चुनावों से अरविंद केजरीवाल के पास ही है। रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।