अरविंद केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर 5 जून को फैसला सुनाएगा दिल्ली का राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है और वह 5 जून को फैसला सुनाएगा। इसके बाद केजरीवाल को कल (रविवार) सरेंडर करना होगा। दरअसल, केजरीवाल ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उनकी अंतरिम ज़मानत एक हफ्ते के लिए बढ़ाने की अपील की थी।