दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार को 'आप' की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दोबारा से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया गया। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार पार्टी के संयोजक चुने गए हैं। इसके अलावा पंकज गुप्ता को सचिव और एन.डी. गुप्ता को पार्टी कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।