अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए सोशल मीडिया पर अपने फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर की है। अरशद ने इसके साथ लिखा है, "अभी लंबा रास्ता तय करना है...अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शेप में आ रहा हूं।" उनके इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने लिखा है, "कम ऑन गेट इट" जबकि रितेश देशमुख ने लिखा है, "इनक्रेडिबल।"