अमरिंदर सिंह ने उप-मुख्यमंत्री (पंजाब) सुखजिंदर सिंह रंधावा की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम 16 साल से सरकार की अनुमति लेकर भारत आ रही हैं। रंधावा ने कहा था कि उनकी सरकार आईएसआई से उनके कथित संबंधों की जांच करेगी। बकौल अमरिंदर, उनके कैबिनेट में मंत्री रहते हुए रंधावा ने कभी इसको लेकर शिकायत नहीं की।