अर्जुन कपूर ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाते हुए शेयर की ऐब्स की तस्वीर, कहा- काम जारी है

अर्जुन कपूर ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर-वीडियोज़ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं जिसमें उनके ऐब्स दिख रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बिस्किट आ गए वापस...चाय लाना ज़रा!!" जबकि अगले वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बिस्किट का पूरा पैकेट तैयार है...पार्टी करें?" वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, "पार्टी नहीं...और मेहनत करते हैं...काम जारी है।"