आरबीआई के मासिक बुलेटिन के अनुसार, अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए नीतियों के लंबे समय तक समर्थन की ज़रूरत है। बकौल आरबीआई, आपूर्ति पक्ष पर ध्यान देकर विनिर्माण में आ रही रुकावट, श्रमिकों की कमी व वस्तुओं की बढ़ती कीमत जैसी परेशानियों से निपटने की आवश्यकता है। आरबीआई के मुताबिक, खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय है।