अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में आए आयुष्मान खुराना, कहा- भगवान के लिए उन्हें ट्रोल न करें

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कैच छोड़ने को लेकर ट्रोल हो रहे भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हमें अपनी टीम को सपोर्ट करना चाहिए...भले ही वह कोई भी मैच हार जाए। भगवान के लिए अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करें।"