ICIMOD, बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज़ अकैडमी ऑफ साइंसेज़ ने 'हिंदू कुश हिमालय विंटर आउटलुक-2026' जारी किया है। बकौल रिपोर्ट, अल नीनो के कारण नेपाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर-भारत में सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी से बाढ़, भूस्खलन व हिमस्खलन का खतरा है। NOAA के अनुसार, 1950 के बाद अल नीनो के सबसे मज़बूत होने की 60% संभावना है।