अल्बानिया की राजधानी तिराना में स्वतंत्रता दिवस (28 नवंबर) पर हज़ारों लोगों ने प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 8 लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनों के कारण पर्यावरण मंत्रालय में आग लग गई और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।