अल्लू अर्जुन के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उनके फैन्स ने यूट्यूब चैनल के ऑफिस में की तोड़फोड़

हैदराबाद में अभिनेता अल्लू अर्जुन, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके बच्चों का कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने को लेकर उनके फैन्स ने एक यूट्यूब चैनल के ऑफिस में तोड़फोड़ की है। उनके समर्थकों के असोसिएशन ने X पर लिखा, "चैनल ने सभी सीमाएं पार की दी हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, चैनल के सदस्यों ने माफी मांग ली है।