हैदराबाद की जेल में एक रात बिताने के बाद रिहा हुए अल्लू अर्जुन से मिलने ऐक्टर विजय देवरकोंडा उनके आवास पर पहुंचे। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें विजय, अल्लू अर्जुन को गले लगाते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था।