अल्लू अर्जुन की दादी की अर्थी को कंधा देते दिखे चिरंजीवी, वीडियो आया सामने
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का 30 अगस्त को हैदराबाद में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कोकापेट में हुए अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य समेत कई हस्तियां शमिल हुईं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में अल्लू अर्जुन अपने चाचा और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ दादी की अर्थी को कंधा देते नज़र आए।