कभी अल्लू अर्जुन का पैर टूटता तो कभी गर्दन में चोट आती: 'जतरा' गाने की शूटिंग पर गणेश आचार्य

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने फिल्म 'पुष्पा 2' के 'जतरा' गाने की शूटिंग के दौरान की चुनौतियों को लेकर कहा है, "लगातार 29-दिनों तक शूट करना कठिन था।" उन्होंने कहा, "इसका श्रेय अल्लू अर्जुन को जाता है। वह हर 5-10 दिन में खुद को घायल कर लेते थे, कभी-कभी उनका पैर टूट जाता था या गर्दन में चोट लग जाती थी।"