हैदराबाद में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत होने को लेकर शुक्रवार को गिरफ्तार हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन के एक फैन ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए जेल के बाहर खुदकुशी की कोशिश की। पेट्रोल उड़ेलने वाले फैन को पुलिस ने बचाया। अंतरिम ज़मानत के बाद शनिवार सुबह अल्लू रिहा हो गए।