अल्लाह आपको भी काबिल बनाए: अनंत की भव्य शादी की आलोचना करने वाले पाकिस्तानियों से पाक ऐक्टर
पाकिस्तानी ऐक्टर नोमान इजाज़ ने पाकिस्तानियों द्वारा अनंत अंबानी की भव्य शादी की आलोचना किए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "खुशी उनकी, शादी उनकी, पैसा उनका...उन्हें खुश नहीं देख सकते तो देखो ही मत...दुआ करें कि अल्लाह आपको भी इस काबिल बनाए।" एक यूज़र ने लिखा, "सही कहा। उन्होंने सब कड़ी मेहनत से हासिल किया है।"