अलास्का के पास क्रैश हुए प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की हुई मौत

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को अलास्का के उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हुए बेरिंग एयर के प्लेन का मलबा बरामद किया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। बकौल कोस्ट गार्ड, अबतक 3 शव बरामद किए गए हैं और 7 को निकालने के प्रयास जारी हैं।