अलाहबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा दूसरा समन, 24 फरवरी को दर्ज कराना होगा बयान

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में की गई अश्लील टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को दूसरा समन भेजा है। पुलिस ने अलाहबादिया को 24 फरवरी को थाने आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। वहीं, मामले में शो के होस्ट समय रैना को 18 फरवरी को खुद आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है।