अलाहबादिया के विवाद के बीच पुराने वीडियो में 'माता-पिता के सेक्स' का वही जोक करते दिखे कनन गिल

कॉमेडियन कनन गिल का पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऐक्टर जैकी भगनानी और ऐक्ट्रेस लॉरेन गोटलिब के सामने 'माता-पिता के सेक्स' वाला वही जोक करते दिख रहे हैं जिसे लेकर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया विवादों में हैं। यह वीडियो 2015 का है जब दोनों ऐक्टर्स फिल्म 'वेलकम टू कराची' के प्रमोशन के लिए कनन के शो पर पहुंचे थे।