inshorts

अलविदा चाचा जैक: ट्विटर से सस्पेंड की गईं कंगना ने डोर्सी के सीईओ पद छोड़ने पर किया कमेंट

जैक डोर्सी के ट्विटर सीईओ का पद छोड़ने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "अलविदा चाचा जैक।" इस साल पश्चिम बंगाल हिंसा पर कंगना के ट्वीट्स के बाद ट्विटर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के नियमों के उल्लंघन को लेकर उनका हैंडल स्थाई रूप से सस्पेंड किया था। पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे।