inshorts

अलाउद्दीन खिलजी व पद्मावती को दर्शाने वाले शो को राजस्थान में बीजेपी सांसद ने कराया बंद

बीजेपी सांसद सी.पी. जोशी और राजपूत समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती से जुड़ी 'दर्पण' वाली किंवदंती को दर्शाने वाले शो को बंद कराया। बकौल जोशी, "हमने पहले ही स्क्रिप्ट से विवादित हिस्से...को हटाने के लिए कहा...और किले से एक दर्पण व...घटना का उल्लेख करने वाली...पट्टिका को हटा दिया था।"