अल्फाज़ और भावनाएं दोनों कम पड़ रही हैं: 'दसवीं' के लिए अमिताभ से तारीफ मिलने पर निम्रत
अभिनेत्री निम्रत कौर ने इंस्टाग्राम पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से मिले एक नोट की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म 'दसवीं' में उनके अभिनय की तारीफ की है। निम्रत ने लिखा, "अल्फाज़ और भावनाएं...दोनों कम पड़ रही हैं। आपका यह स्नेहपूर्वक पत्र...आजीवन प्रेरित करता रहेगा...इस अमूल्य गुलदस्ता रूपी आशीर्वाद की महक...मेरी ज़िंदगी के हर कदम पर बनी रहेगी।"